प्रौद्योगिकी का स्थानांतरण ऐसी प्रक्रिया है /जिसके द्वारा प्रौद्योगिकी का ज्ञान एक स्थान से दूसरे स्थान तक किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए विकसित करना और उसका उपयोग किए जाने की प्रक्रिया के रूप में समझ सकते हैं/ अर्थात हम यह कह सकते हैं कि किसी माध्यम से हम अनुसंधान और विकास के वित्तपोषण के तहत विकसित की जाने वाली ज्ञान और सुविधाओं और क्षमताओं का विकास निजी व सार्वजनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए की जा सकती है/
प्रौद्योगिकी का स्थानांतरण की प्रक्रिया दो रूपों में हो सकती है/ चाहे वह सरल हो या जटिल संसाधनों के उपभोग से लेकर उपाय दोनों को आपस में जोड़ता है वह आयात की दृष्टि से या निर्यात की दृष्टि से एक संगठन से दूसरे प्रौद्योगिकी को स्थानांतरित करता है इन सभी का एकमात्र उद्देश्य प्रौद्योगिकी के विकास और व्यवसायीकरण के माध्यम से आर्थिक विकास को बनाए रखना है/ जिसके फलस्वरुप आज तकनीकी ने लोगों को आर्थिक लाभ के लिए सक्षम बना दिया है/ प्रौद्योगिकी ने लोगों को आत्मनिर्भर बनाया है देखा जाए तो प्रौद्योगिकी का विकास के लिए आयात निर्यात आवश्यक है/ इसलिए स्थानांतरण का अभिन्न अंग माना गया है प्रद्योगिकी के स्थानांतरण विभिन्न विभिन्न चरणों में हो सकते हैं/
प्रौद्योगिकी का आयात
प्रौद्योगिकी का प्रयोग क्षेत्र तक प्रौद्योगिकी का स्थानांतरण
प्रौद्योगिकी का निर्यात
प्रौद्योगिकी के स्थानांतरण की प्रक्रिया में एकमात्र उद्देश्य आत्मनिर्भर होना है/
विकसित देशों से विकासशील देशों में आवश्यक निपुणता और दक्षता का स्थानांतरण किया जाता है/ जिससे विकासशील देश अपने औद्योगिकरण में तेजी ला सकें यह चीजें कई प्रकार से की जा सकती हैं /या तो लाइसेंस द्वारा विदेशी फार्मों के संयुक्त प्रयास या सीधे विदेशी लागत द्वारा इसकी सफलता इस बात पर निर्धारित की जाती है कि देने वाले देशों के स्थानांतरण की क्षमता और इच्छा पर प्राप्त करता की आत्मसात करने की क्षमता के आधार पर निर्भर करती है/ प्राप्तकर्ता के सामाजिक आर्थिक और सांस्कृतिक वातावरण पर तथा संचार की प्रक्रियाओं पर आधारित है/ वैसे तो प्रौद्योगिकी का आयात लाभप्रद हो सकता है जिससे विकास के वर्तमान के स्तर को प्राप्त करने में सहायता मिलती है /परंतु अगर आया की शर्तों पर आधारित हो तो इससे लाभ से ज्यादा हानि होने की संभावना हो सकती है/ उदाहरण के लिए जब हम प्रौद्योगिकी का आयात करते हैं तब कोई राजनीतिक दबावों के साथ समझौता करना पड़ता है परसीमन संधि इसका एक अच्छा उदाहरण है/
प्रौद्योगिकी का स्थानांतरण एकमात्र उद्देश्य आत्मनिर्भर होना है/ इसलिए प्रयोगशालाओं का विकास किया गया है/ प्रयोगशालाओं को तकनीकी रूप से आधुनिक बनाया गया है/ जिसकी सहायता से बेहतर तकनीक प्राप्त किया जा सके अनुसंधान की दृष्टि से देखा जाए तो सन 1953 में राष्ट्रीय अनुसंधान और विकास निगम जैसी संस्थाओं ने प्रयोगशालाओं को प्रयोग से लेकर क्षेत्र तक पहुंचाने में सहायता की जिनके माध्यम से संस्थान अपनी प्रक्रियाओं और व्यापारिक उपयोग के लिए राष्ट्रीय अनुसंधान और विकास निगम को देते हैं /प्रौद्योगिकी के स्थानांतरण में आर्थिक लाभों का लाभ उठाने के लिए लोगों को सक्षम बनाया गया है नए उत्पादों प्रक्रियाओं का तेजी से व्यवसायीकरण उत्पादकता प्रतिस्पर्धात्मक और लागत प्रभावशीलता में वृद्धि हुई है इससे देश में उत्पादित वस्तुओं का भविष्य में निर्यात किया जा सकता है/ यदि व्यापार की दृष्टि से देखा जाए तो वस्तुओं सेवाओं का आदान-प्रदान जैसी व्यवस्था विकसित होगी प्रौद्योगिकी के स्थानांतरण से आधे आज देश में बहुत से क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्त कर ली है/ अभी यह स्पष्ट हो जाता है कि वह जैसे जैसे वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात करेगा देश वैसे वैसे सक्षम होगा यदि प्रौद्योगिकी का स्थानांतरण किसी देश के विकास को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित ना करते हैं लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से जरूर प्रभावित करते हैं////
लेखन उत्तम कुमार
हमारा उद्देश्य लोगों को लेखन| के प्रति रुची पैदा करना
आप अपना सवाल मेरे नीचे दिये वेब लिंक पर पुछ सकतेहै
आप किसी भी TOPIC APNE SAWAAL पूछ सक्ते है
अधिक जानकारी के लिए हमारे ब्लॉक को प्रतिदिन सर्च करें| और अच्छा लगे तो facebook पेज को लाईक करे किसी विषय अधिक जांनकारी के लिये सुझाव व भेज सकते है1
धन्यवाद
app download link